scriptपरशुराम की शोभायात्रा में शिवगणों ने मचाया तांडव, देखता रह गया हर कोई, देखें वीडियो | God Parashurama's shobhayatra in Firozabad UP | Patrika News

परशुराम की शोभायात्रा में शिवगणों ने मचाया तांडव, देखता रह गया हर कोई, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: May 26, 2019 07:24:37 pm

Submitted by:

arun rawat

– फिरोजाबाद और टूंडला नगर में निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा, दर्जनों स्थानों पर किया गया स्वागत।

parashuram

parashuram

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद शहर व टूंडला नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा एटा रोड से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं।
पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ
भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने फीता काटकर व आरती उतारकर किया। उन्होंने कहा कि बिना संगठन के कोई भी समाज राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं प्राप्त कर सकता, सभी को एक मंच पर आना ही होगा। एक जुटता से ही हम अपना खोया सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। शोभायात्रा एटा रोड से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, जीजीआईसी, रामलीला मैदान, कोतवाली, मैन बाजार होती हुई रामलीला मैदान पर पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन किया गया।
दर्जनों स्थानों पर आरती उतारी गई
शोभायात्रा का नगर में दर्जनों स्थानों पर आरती उतारकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं शोभायात्रा में बैंड अपनी मधुर ध्वनि बिखेरते हुए चल रहे थे। सबसे आगे गणेश जी की झांकी, उसके पीछे ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान नगर को विद्युत झालरों से सजाया संवारा गया था। जगह-जगह नगर में लोगों द्वारा मीठे पानी की प्याऊ लगाई गई थी। राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान जी की झांकी, शिव शंकर का तांडव, भूत व हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। समापन के बाद विप्र समाज के बुजुर्गो का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर दिनेशकांत दोषी, डॉ. अरुण उपाध्याय, बृजेश उपाध्याय, तरुण शर्मा, रूपेश शुक्ला, दीपक राजौरिया, संतोष उपाध्याय, प्रतिभा उपाध्याय, राहुल शर्मा, रवि शर्मा, मनोज शर्मा, सीताराम शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, आकाश शर्मा, जयजीव पाराशर, देवदत्त रावत, सुनील गर्ग, मुकेश कौशिक, आरपी शर्मा, राजीव रावत, योगेश उपाध्याय, अभिषेक त्रिवेदी, देवांशु उपाध्याय, वृन्दावनलाल, राहुल शर्मा, प्रेमचंद्र दीक्षित, योगेन्द्र उपाध्याय, राजीव दुबे, त्रिलोकीनाथ शर्मा, आतान शर्मा, राकेश दीक्षित, सुभाष शर्मा, राजीव गर्ग, आलोक उपाध्याय, मनोज पाठक, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो