scriptकिसानों के लिए बड़ी खुश खबरी, अनाज बेचने को नहीं होना होगा परेशान | good news for farmer update in hindi | Patrika News

किसानों के लिए बड़ी खुश खबरी, अनाज बेचने को नहीं होना होगा परेशान

locationफिरोजाबादPublished: Oct 14, 2017 08:07:29 pm

Submitted by:

Ganesh Agarwal

आॅनलाइन बाजरा बेचने वाले किसान और व्यापारी को किया गया सम्मानित

farmer news

farmer

फिरोजाबाद। जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें अब अनाज बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शनिवार को मंडी समिति में आॅनलाइन फसल बेचने और खरीदने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ई-मंडी के जरिए बाजरा बेचने वाले किसान और व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। किसानों को आॅनलाइन फसल बेेचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
किसानों को सही मुआवजा मिलेगा

मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार रोकने और किसानों को फसल का सही मुआवजा दिलवाने के लिए प्रयासरत है। इसी के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों के लिए ई-मंडी सेवा शुरू की है। इसके तहत किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा मिल सकेगा। किसान घर बैठकर ही अपनी फसल को देश की किसी भी मंडी में बेच सकेगा।
संतुष्ट होने पर बेचें फसल

विशिष्ट अतिथि एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार ने कहा कि अभी तक किसान अपनी फसल बेचने के लिए एकक या दो मंडियों में घूमकर अपनी फसल बेच देते थे। संतुष्ट न होने के बाद भी किसानों को फसल बेेचनी पडती थी लेकिन ई-मंडी के जरिए फसल बेचना या खरीदना काफी आसान हो गया है। किसी भी मंडी में फसल का भाव जानने के लिए बस एक क्लिक करना होगा। इसके तहत पूरी जानकारी मिल सकेगी। किस मंडी में कौन सी फसल का कितना भाव चल रहा है, यह आसानी से जानकारी हो सकेगी।
ई-मंडी से मिलेगी जानकारी

मंडी सचिव कोमल सिंह ने कहा कि ई-मंडी के जरिए किसानों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। ई-मंडी का लाभ किसानों को मिले इसलिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा ने कहा कि ई-मंडी आने से किसानों का भला होगा। इस दौरान ई-मंडी के जरिए बाजरा की फसल बेचने वाले किसान धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और सनी ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी रामनाथ अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमलेश कुमार, चन्द्रगोपाल सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो