फिरोजाबाद

VIDEO: गुड़गांव में नौकरी करने वाला युवक हुआ लूट का शिकार, घर जाने के लिए आॅटो में हुआ था सवार

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव कोडरे में रहने वाला युवक गुड़गांव में करता था नौकरी।

फिरोजाबादJan 05, 2020 / 05:03 pm

arun rawat

Loot

फिरोजाबाद। गुड़गांव से नौकरी कर घर जा रहा युवक लूट का शिकार हो गया। वह शिकोहाबाद से अपने गांव जाने के लिए आॅटो में सवार हुआ था। बेहोशी की हालत में पड़े युवक को आस—पास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
शिकोहाबाद का मामला
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव कोडरे निवासी राहुल गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता है। वह रविवार को गुड़गांव से शिकोहाबाद आया था। यहां से गांव जाने के लिए वह आॅटो में सवार हुए थे। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। बेहोशी की हालत में युवक को पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। होश में आने पर युवक ने बताया कि वह घर जाने के लिए शिकोहाबाद से आॅटो में सवार हुआ था, उसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है। उसकी जेब में रखा पर्स भी गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.