scriptVIDEO: पत्नी को ससुराल लेने आए पति ने स्वयं को मारी गोली, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी | Husband gun shot himself in sasural shikohabad | Patrika News

VIDEO: पत्नी को ससुराल लेने आए पति ने स्वयं को मारी गोली, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी

locationफिरोजाबादPublished: Feb 01, 2020 06:32:24 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के नगला हीरा सिंह का मामला, पत्नी से चल रहा था विवाद।

Gun shot

Gun shot

फिरोजाबाद। पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति ने स्वयं को गोली मार ली। दो साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे पति—पत्नी के बीच कोर्ट में मुकदमा चलना बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को लेकर आस—पास और ससुराल के लोगों से पूछताछ की है।
मक्खनपुर का रहने वाला है युवक
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव बाजदार निवासी अंशुल की शादी शिकोहाबाद के नगला हीरा निवासी युवती के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को युवक ससुराल पत्नी को बुलाने गया था। तभी ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी में युवक ने अपने आप को गोली मार ली। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगते ही चीख पुकार मच गई। फायरिंग की सूचना पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर पूछताछ भी की।
तमंचा लेकर पहुंचा था ससुराल
युवक तमंचा लेकर ससुराल आया था। जहां आते ही उसका सास और पत्नी से झगड़ा हो गया। युवक ने तमंचा लेकर अपने आप को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवक को शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो