scriptदो दिन पूर्व पड़ी डकैती पर आईजी ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो | IG Raja Shrivastav on Robbery Case Firozabad | Patrika News

दो दिन पूर्व पड़ी डकैती पर आईजी ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Apr 22, 2018 10:38:18 am

दो दिन पूर्व शिकोहाबाद क्षेत्र में घर में पड़ी डकैती के मामले को लेकर आईजी राजा श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

IG Zone Agra, Raja Shrivastav
फिरोजाबाद। दो दिन पूर्व शिकोहाबाद क्षेत्र में घर में पड़ी डकैती के मामले को लेकर आईजी राजा श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बदमाशों को शीघ्र पकड़ने का वादा भी जनता से किया। लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आईजी ने पूरा भरोसा दिलाया। आईजी ने पीड़ित परिवार से घटना सबंधी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें

महाराणा प्रताप जयंती पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा, जानिए क्या है कारण

ये था पूरा मामला

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के स्वामी नगर निवासी 60 वर्षीय तहसीलदार के यहां बीती देर रात 12 बजे के बाद लुटेरों ने छत के रास्ते प्रवेश किया। तहसीलदार के अनुसार डकैतों की संख्या तीन थी। वह सभी पूर्ण नग्नावस्था में थे। चेहरे पर नकाब लगाकर हाथ में तमंचा लिए थे। सबसे पहले जब वे सीड़ियों से उतरे तो उनका कमरा था उन्हें भनक होने पर बाहर निकले तो हमला बोल दिया और मारपीट कर बंधक बना लिया था। उसके बाद बदमाश जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें

VIP कल्चर पर पूछा सवाल तो बोले योगी के मंत्री- मैं मंत्री हूं इसीलिए आज आप यहां चल कर आए

10 दिन में तीन बड़ी लूट पर जताई चिंता

आईजी ने 10 दिन के अंदर तीन बड़ी घटनाओं को लेकर गंभीरता जताई। उन्होंने कहा कि लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गंभीर है। आम आदमी की सुरक्षा के लिए पुलिस है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। जल्द ही लूट की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान शिकोहाबाद विधायक डाॅ. मुकेश वर्मा ने भी पुलिस सुरक्षा को लेकर सवालिश निशान खड़े किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो