scriptवीडियो: गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गया था युवक, डूबने से हो गई मौत | Immersion in the immersion of the youth dipped, death | Patrika News

वीडियो: गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गया था युवक, डूबने से हो गई मौत

locationफिरोजाबादPublished: Sep 16, 2018 07:59:49 pm

— मौहम्मदाबाद के तालाब में नहाने के दौरान डूबा युवक, परिवार में मचा कोहराम।

Murti Visarjan

Murti Visarjan

फिरोजाबाद। गणेश मूर्ति विसर्जन करने गया युवक तालाब में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में नहाने गया था। गहरे गड्ढे में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें—

जैन दर्शन में शराब को इसलिए बताया गया है खराब, जानिए शराब पीने से क्या लगता है पाप

देर शाम की है घटना
थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद निवासी 32 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र बृजवासी कुशवाह रविवार शाम को गणेश मूर्ति विसर्जन करने गांव के बाहर बने तालाब पर गया था। लोग मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। तभी वह तालाब में नहाने के लिए कूद गया। ग्रामीणों ने उसे अंदर जाने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों का कहना है कि वह तालाब तैरकर पार करने का प्रयास कर रहा था। तभी तालाब के बीच में पहुंचते ही वह डूबने लगा।
यह भी पढ़ें—

गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए इस सीडीओ ने उठाया ये कदम, अधिकारियों को भी दिए ये निर्देश

ग्रामीणो ने निकाला शव
ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव मूर्ति विसर्जन स्थल से काफी अंदर मिला था। मौके पर पहुंचे परिवारीजन तसल्ली के लिए उसे एफएच मेडिकल काॅलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था और राज मिस्त्री का काम करता था।
सुरक्षा के नहीं थे इंतजाम
लापरवाही के चलते युवक की मौत हो गई। मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। पुलिस कर्मियों को भी मौके पर नहीं लगाया गया था। यदि विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम होते तो शायद उसकी जान नहीं जाती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो