scriptपंचायत चुनाव खुन्नस में दो अलग-अलग स्थानों पर विवाद, पथराव व फायरिंग से हड़कंप, फूंकी बाइक | In Election Envy Vivad In Two Favour In Two Place, Firing And Stone | Patrika News

पंचायत चुनाव खुन्नस में दो अलग-अलग स्थानों पर विवाद, पथराव व फायरिंग से हड़कंप, फूंकी बाइक

locationफिरोजाबादPublished: May 16, 2021 09:41:25 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

पंचायत चुनाव की खुन्नस को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। यहां तक कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेखौफ होकर बाइक में लगाने के साथ फायरिंग की गई।

पंचायत चुनाव खुन्नस में दो अलग-अलग स्थानों पर विवाद, पथराव व फायरिंग से हड़कंप, फूंकी बाइक

पंचायत चुनाव खुन्नस में दो अलग-अलग स्थानों पर विवाद, पथराव व फायरिंग से हड़कंप, फूंकी बाइक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

फिरोजाबाद. यूपी पंचायत चुनाव की जीत हार के बाद अब चुनावी रंजिश का सिलसिला जारी है। चुनावी खुन्नश को लेकर लोग झगड़ा फसाद पर आमादा हैं। फिरोजाबाद जिले में भी दो अलग अलग इलाकों में पंचायत चुनाव की खुन्नस को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। यहां तक कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेखौफ होकर बाइक में लगाने के साथ फायरिंग की गई। इससे लोगों में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल पुलिस ने कार्यवाही शुरू की।
शोभानपुर में विवाद के बाद हुई फायरिंग

पहले मामले में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के शोभनपुर गांव में जमकर विवाद हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक पंचायत चुनाव में हारे प्रत्याशी अशोक कुमार और नवनिर्वाचित प्रधान राकेश कुमार के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पथराव के बाद फायरिंग होने लगी। कई राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। वहीं बाइक में आग लगा दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
रूधऊ गांव में विवाद पर पथराव

दूसरी घटना में थाना टूंडला क्षेत्र के रूधऊ मुस्तकिल चुनावी रंजिश में बवाल हुआ। जहां प्रधानी चुनाव की खुन्नस में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित महिला गंगा देवी ने बताया कि गांव के दीवान सिंह प्रधानी का चुनाव लड़े थे। वोट देने के लिए वह लोगों पर दबाव बना रहे थे। इधर चुनाव में हार मिलने के बाद खुन्नस में उन्होंने रात को पत्थर से हमला कर दिया। इससे सुंदरी, सोबरन सिंह, प्रेमपाल, रामढकेली, अंकित घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने घायलों का अस्पताल में मेडिकल कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो