scriptInternational Womens Day: सशक्त बनने के लिए महिलाओं को करना होगा ये काम, देखें वीडियो | International Womens Day Brahmakumari made women strong | Patrika News

International Womens Day: सशक्त बनने के लिए महिलाओं को करना होगा ये काम, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Mar 08, 2019 06:59:11 pm

Submitted by:

arun rawat

— नारी तन और मन को पवित्र बनाए, घर बन जाएगा स्वर्ग, ब्रहमकुमारी सेवा केन्द्र रामनगर पर मनाया गया महिला दिवस।

mahila diwas

mahila diwas

फिरोजाबाद। शुक्रवार को ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामनगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं को सशक्त बनने और इरादे मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति की सीमा आर्य ने कहा कि नारी पहले शक्तिहीन थी। अब नारियों को जागृत होना है। अपने स्वरूप को जगाना है। पहले आचार्य नारी हुआ करती थीं। हृदय से सभी को प्यार देना है। ईश्वर की बनाई हुई हर कृति सुंदर है।
नारी तुम प्रेम की आस्था हो
सेवा केंद्र प्रभारी बीके विजय बहन ने मंच संचालन करते हुए कहा कि “नारी तुम प्रेम हो आस्था हो, विश्वास हो टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो। हर जान नहीं तुम ही तो आधार हो नफरत की दुनिया में मात्र तुम ही प्यार हो। उठो नारी अपने अस्तित्व को संभालो केवल एक दिन ही नहीं हर दिन नारी दिवस मना लो। आगरा से आईं राजयोगिनी कंचन बहन ने कहा कि हम परमात्मा की याद में रहकर भोजन बनाएंगे तो पूरे घर का वातावरण और विचार पवित्र हो जाएंगे।
नारी अंदर से हो शक्तिशाली
हिमाचल से आईं निधि बहन ने कहा कि नारी अपने अंदर की शक्ति को जगा ले तो वह ऊर्जावान बन सकती है। नारी अंदर से शक्तिशाली होगी तभी घर स्वर्ग बनेगा। रेखा बहन ने कहा माता प्रथम गुरु है मुझे अपने अंदर के गुणों को देखना है। गंगा जमुना सरस्वती जो नाम पढ़े हैं वह भी माताओं के नाम पर ही हैं।
प्रभु का किया चिंतन
राधिका बहन ने कहा बोए जाते हैं बेटे उग आती हैं बेटियां, खाद पानी दिया जाता है बेटों को लहर आती है बेटियां। तनु बहन ने प्रभु चिंतन का गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूजा बहन और मोना बहन ने सभी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर साधना धाकरे, संध्या सिंह, ललिता गर्ग, धीरज भाई, सोनिया, सुगरण, आकाश, माया आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो