scriptInternational Womens Day: पहली बार भारतीय ट्रेन लेकर निकलीं महिला ड्राईवर और गार्ड, देखता रह गया हर कोई | International Womens Day First time female driver and guided train | Patrika News

International Womens Day: पहली बार भारतीय ट्रेन लेकर निकलीं महिला ड्राईवर और गार्ड, देखता रह गया हर कोई

locationफिरोजाबादPublished: Mar 08, 2019 07:11:24 pm

Submitted by:

arun rawat

– जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस लेकर रवाना हुई महिला कर्मी, महिला लोको पायलट और गार्ड लेकर गईं रेलागाड़ी।

mahila guard

mahila guard

फिरोजाबाद। विश्व महिला दिवस पर शुक्रवार को पहली बार एक महिला ड्राईवर और गार्ड यात्री ट्रेन को लेकर रवाना हुई। महिला सशक्तिकरण को लेकर चल रहे अभियान में रेल महिला कर्मचारियों ने अनूठी छाप छोड़ी है। महिला कर्मचारियों ने यह साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं।
टूंडला से गईं महिला कर्मी
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टूण्डला हेड क्वार्टर की गार्ड आरती वर्मा एवं लोको पायलट अनीता राय जोधपुर से हावड़ा जाने वाली 12308 जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस को टूंडला से इलाहाबाद के लिए लेकर गईं। महिला ड्राईवर और गार्ड ने पहली बार ट्रेन की कमान अपने हाथ में होने पर खुशी जाहिर की। साथ ही अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं।
डीआरएम ने किया सम्मानित
उन्होंने बताया कि इलाहाबाद में डीआरएम द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंची। जहां दोनों महिला कर्मचारियों को ट्रेन की कमान सौंपी गई। डीटीएम समर्थ गुप्ता, मुख्य नियंत्रक सुरेन्द्र प्रकाश, पीपी त्रेहन समेत अन्य रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो