scriptदुकान बंद कर घर जा रहे ज्वेलर को लूटा, SO का फोन नहीं उठने से व्यापारियों में आक्रोश | Jeweler robbed in Makkhanpur | Patrika News

दुकान बंद कर घर जा रहे ज्वेलर को लूटा, SO का फोन नहीं उठने से व्यापारियों में आक्रोश

locationफिरोजाबादPublished: Dec 27, 2017 09:07:30 am

सुनार की आंखों में मिर्च झोंककर सोने चांदी की लूट कर ली। फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र की घटना।
 

फिरोजाबाद। जिले में लूट, डकैती और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। मक्खनपुर क्षेत्र में बदमाशों ने सुनार की आंखों में मिर्च झोंककर सोने चांदी की लूट कर ली। लोगों के शोर मचाने और पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें

ताजमहल के पास सबसे जरूरी काम पर ध्यान ही नहीं

मक्खनपुर क्षेत्र की घटना

थाना मक्खनपुर क्षेत्र निवासी विष्णू गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता की इसी थाना क्षेत्र में बैंक चैराहे पर श्याम ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। वह देर शाम दुकान बंद कर पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चार बाइकों पर सवार लुटेरों ने बाजे वाली गली के समीप उसकी आंखों में अचानक से मिर्च झोंक दी। जिससे वह हड़बड़ा गया और उसका नोटों से भरा थैला छीन कर बैंक चैराहे की तरफ भाग गए। ज्वैलर्स वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक के पुत्र पर मारपीट का आरोप

मौके पर लगी लोगों की भीड़

मौके पर अन्य दुकानदार एकत्रित हो गए। एसओ मक्खनपुर ने काफी देर तक फोन नहीं उठाया। गुस्साए व्यापारियों ने एसएसपी को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने एसओ को मौके पर जाकर घटना की जानकारी करने के निर्देश दिए। इस ज्वैलर्स के साथ दो तीन बरस पहले भी लूट हो चुकी है। तब करीब दस दिन विरोध में बाजार बंद रहा था। लोगों में इस बात का भी रोष रहा कस्बा इंचार्ज भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। इस मामले में एसएसपी डाॅ. मनोज कुमार पांडे का कहना है कि घटना की जानकारी की जा रही है। बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को मुस्तैद किया गया है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो