बड़ा बाजार में है निवास
न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल का जन्म 24 अप्रैल 1958 को शिकोहाबाद में हुआ था। वह तीन भाइयों में सबसे बडे़ हैं। दूसरे नंबर के संजय अग्रवाल इंजीनियर और तीसरे नंबर के राजीव अग्रवाल सीए हैं। भाई शिकोहाबाद में ही रहते हैं। पांच अक्टूबर 2005 को वह न्यायाधीश नियुक्त हुए। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले से चर्चा में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने एक लाख 12 हजार मुकदमे निपटाकर एक नया इतिहास रच दिया है। अपने कार्यकाल में देश के सर्वाधिक मुकदमे तय करने वाले न्यायाधीष बन गए हैं। इनमें 10 हजार 815 मामले लखनऊ खंडपीठ के शामिल हैं। निर्णीत मुकदमे में 1788 फैसले नजीर बने जिन्हें पुस्तकों में प्रकाशित करने योग्य माना गया। 23 अप्रैल 2020 तक वह न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे।

यहां-यहां से ली शिक्षा
न्यायाधीश के दो बेटी और एक बेटा हैं। इनमें से बड़ी बेटी की शादी कर दी जबकि बेटा दिल्ली में रहकर सुप्रीम कोर्ट में प्रक्टिस कर रहा है। भाई संजय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक लखनऊ से शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद सेंट जाॅन्स काॅलेज आगरा से बीएससी और मेरठ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की। परिवार में उनका व्यवहार खुशदिल रहता है। समय-समय पर वह मजाक भी करते हैं। शिकोहाबाद उनका आना-जाना लगा रहता है।