script

VIDEO: 14 दिन तक बंधक रखे गए वकील की कहानी, सुनिए उन्हीं की जुबानी

locationफिरोजाबादPublished: Feb 18, 2020 10:37:19 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के वकील का तीन फरवरी को आगरा से हुआ था अपहरण, आगरा पुलिस ने बेहड़ से कराया मुक्त

advocate

advocate

फिरोजाबाद। धौलपुर के बीहड़ से मुक्त हुए फिरोजाबाद के वकील ने आगरा पुलिस को अपनी दास्तां सुनाई। उन्होंने बताया कि 14 दिन तक वह किस तरह बदमाशों के चंगुल में रहे। आप भी सुनिए वकील के 14 दिन की कहानी, उन्हीं की जुबानी। वकील का तीन फरवरी को आगरा से अपहरण हुआ था और अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती भी मांगी थी।
वकील ने यह बताया पुलिस को
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार को अपहृत हुए फिरोजाबाद के वकील अकरम अंसारी ने बताया कि तीन फरवरी को बदमाश उन्हें अपहरण कर ले गए। तीन दिन तक उन्हें पैरों में जंजीर डालकर रखा गया। जिस दिन अपहरण किया गया, उस दिन सारे दिन कुछ भी खाने को नहीं दिया। बुधवार को खाना दिया उन्होंने एक रोटी खाई। शाम को खाना खाया और उसके बाद निर्जला व्रत रखने की ठानी।
प्रत्येक दिन देते थे खाना
उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाश उन्हें प्रतिदिन समय से खाना और पानी देते थे लेकिन वह नहीं खाते थे। जिस दिन पुलिस टीम उन्हें छुड़ाने के लिए पहुंची थी उस दिन उन लोगों ने उन्हें मग्गे में दूध लाकर दिया था लेकिन उन्होंने नहीं पिया क्योंकि उन्हें डर था कि दूध में कुछ मिलाकर बदमाश उन्हें मारना चाहते हैं और उनके शव को पॉलीथिन में बंद कर कहीं फेंक सकते हैं। एक बदमाश उन्हें धमकाता था कि उसने उनका घर और परिवार को देखा है वह उनकी हत्या कर सकता है। उसने यह भी कहा कि एक बदमाश कहता था कि उसने 50 मर्डर किए हैं लेकिन आज तक जेल नहीं गया। बताया जाता है कि पुलिस ने छह बदमाशों को भी पकड़ लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि आज आगरा में होने वाली प्रेसवार्ता में की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो