script

खिड़की तोड़कर अस्पताल के कमरे से कूदने वाले कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत

locationफिरोजाबादPublished: May 28, 2020 04:19:02 pm

Submitted by:

arun rawat

— बुधवार रात्रि कोविड 19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागने का किया था प्रयास।

death

death

फिरोजाबाद। खिड़की तोड़कर अस्पताल से भागने की कोशिश करने वाले कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत हो गई। उसने लोहे की रॉड से सुरक्षाकर्मी को घायल कर दिया था। भागने से पहले ही वह पकड़ लिया गया था। गिरने की वजह से उसे काफी चोट आई थी, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने को लेकर अधिकारी चर्चा कर रहे हैं।

आइसोलेशन वार्ड से किया था भागने का प्रयास
बुधवार रात्रि कोविड अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने जमकर हंगामा किया था। रात साढ़े 11 बजे वह आईशोलेशन वार्ड से बाहर आ गया। अस्पताल में लगी लोहे की ग्रिल को उसने हथियार बनाया और तैनात सुरक्षाकर्मी को लोहे की ग्रिल से पीटा था। उसने गार्ड को भी घायल कर दिया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य मौके पर पहुंचीं थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस पर भी हमलावर हो गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो