scriptमकान में घिसाई का काम करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, देखें वीडियो | Laborer died while doing housework in Firozabad | Patrika News

मकान में घिसाई का काम करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Nov 07, 2019 01:22:10 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना रामगढ़ क्षेत्र के मिलिक का मामला, परिजनों का रो—रोकर हुआ बुरा हाल।

Death

Death

फिरोजाबाद। मकान में घिसाई का काम करने वाले मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक घर के अंदर घिसाई का काम कर रहा था। परिजनों ने लापरवाही के चलते मौत होना कारण बताया गया है।
यह भी पढ़ें—

मिठाई की दुकान पर बिकने वाले मिल्क केक की कहानी सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान, खाने से पहले करने लगेंगे तौबा

रामगढ़ क्षेत्र का मामला
मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिलिक भीकनपुर निवासी 25 वर्षीय मोंटी पुत्र तज्जन सिंह थाना उत्तर क्षेत्र संतोष नगर में अलका जैन के यहां घिसाई का कार्य करने गया था। इसी दौरान घिसाई करते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर उसके परिजन भी वहां पहुंच गये। थाना पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें—

राम मंदिर फैसले को लेकर इस विधायक ने क्षेत्रीय जनता से की यह अपील, देखें वीडियो

मृत अवस्था में पड़ा था मजदूर
वहीं जिस ठेकेदार राजन सिंह के अधीन कार्य कर रहा था उसका कहना था दीपावली के पहले से अलका जैन के यहां कार्य चल रहा था। आज उसकी तबियत खराब होने के कारण वह गया नहीं गया था। मोंटी को अकेला भेज दिया था। जिस मकान में काम चल रहा था तब अलका जैन का साढ़े ग्यारह बजे फोन आया जल्दी आओ घटना हो गयी है। यह नहीं बताया क्या हुआ। वहां जाकर देखा तो मोंटी मृत पड़ा था। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो