script

नामांकन की अंतिम तारीख से पहले फिरोजाबाद में भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, जानिए कहां से हैं यह प्रत्याशी

locationफिरोजाबादPublished: Apr 03, 2019 07:05:06 pm

Submitted by:

arun rawat

— भाजपा ने छोटे से कस्बे सिरसागंज में रहने वाले व्यक्ति को टिकट देकर जिले वासियों को आश्चर्य में डाल दिया।

dr chandrasen

dr chandrasen

फिरोजाबाद। आखिर भाजपा ने फिरोजाबाद लोकसभा से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने सिरसागंज निवासी डॉ.चन्द्रसेन को प्रत्याशी घोषित कर पार्टी पदाधिकारियों के अलावा शहरवासियों को गफलत में डाल दिया। जिस नाम को लोगों ने कभी नहीं सुना था अचानक उसे टिकट देकर सभी की बोलती बंद कर दी। टिकट को लेकर दिग्गज नेताओं का नाम चर्चाओं में था लेकिन पार्टी ने किसी दिग्गज को टिकट न देकर पार्टी के एक पदाधिकारी को टिकट दे दिया।
इन्हें मिला टिकट
भाजपा ने नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले सिरसागंज निवासी डॉ. चन्द्रसेन जादौन को लोकसभा का टिकट दे दिया। चन्द्रसेन लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। वह वर्तमान में ब्रज क्षेत्र संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ सिरसागंज में पार्टी के लिए अपनी सेवाएं देने का काम कर रहे हैं। उनके टिकट मिलते ही दिग्गजों की भी बोलती बंद हो गई।
इनके नाम थे चर्चाओं में
फिरोजाबाद लोकसभा के लिए पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, शहर विधायक मनीष असीजा, बसपा के पूर्व विधायक रामवीर उपाध्याय, उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय, राजा अरिदमन सिंह का नाम जोरों पर चल रहा था। हालांकि पार्टी के अन्य नेताओं ने भी टिकट को लेकर दावेदारी पेश की थी। पार्टी मुख्यालय से जारी प्रत्याशियों की लिस्ट देखकर हर कोई हैरान रह गया। कोई नहीं जानता था कि जिसका नाम शायद ही कभी लोगों ने सुना हो। पार्टी ऐसे व्यक्ति पर दाव लगा सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो