scriptEXCLUSIVE: जानिए शिवपाल सिंह यादव किस प्रत्याशी को देंगे अपना वोट, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप | Lok Sabha Chunav 2019 Shivpal Yadav gave Mulayam Singh Yadav his vote | Patrika News

EXCLUSIVE: जानिए शिवपाल सिंह यादव किस प्रत्याशी को देंगे अपना वोट, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

locationफिरोजाबादPublished: Apr 08, 2019 09:22:33 am

Submitted by:

arun rawat

— प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का मैनपुरी लोकसभा में पड़ता है वोट, अपने वोट को लेकर किया बड़ा खुलासा।

shivpal yadav

shivpal yadav

फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कई प्रांतों में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस के सामने अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है लेकिन एक सीट ऐसी भी है जहां प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना वोट सपा प्रत्याशी को डालेंगे। ऐसी सीट है उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा। जहां से स्वयं उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
सपा के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव
शिवपाल यादव इन दिनों फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। फिरोजाबाद में भी उनके सामने उनका भतीजा अक्षय यादव चुनाव लड़ रहा है लेकिन वह भाई, भतीजा नहीं देखेंगे। वह जनता के लिए चुनाव लड़ने के लिए आए हैं और यहां से जीतकर इस क्षेत्र की जनता के काम करने का काम करेंगे।
सैफई जाकर डालेंगे वोट
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा से किसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा। पार्टी बनाने के बाद ही उन्होंने घोषणा कर दी थी कि वह मुलायम सिंह यादव के सामने अपना प्रत्याशी नहीं लड़ाएंगे। वह उनकी लोकसभा में जाकर उनके लिए प्रचार करेंगे और उन्हें जिताने का काम करेंगे। वह सैफई जाकर सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने का काम करेंगे। पूरे प्रदेश में केवल एक मैनपुरी सीट को छोड़कर बाकी किसी सीट पर उनका समझौता नहीं है।
जरूर डालने जाएंगे वोट
उन्होंने कहा कि वह अपने बड़े भाई नेताजी मुलायम सिंह यादव को वोट डालने जरूर जाएंगे क्योंकि वह उनका समर्थन करते हैं केवल एक जगह ही वह साइकिल में वोट डालेंगे। उसके अलावा उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि फिरोजाबाद की जनता ने उन्हें बुलाया है उनके बुलावे पर वो यहां चुनाव लड़ने आए हैं। अब चुनाव में कोई भी भाई भतीजावाद और परिवार नहीं चलेगा। अब केवल जनता के मुद्दे और विकास की बात की जाएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो