scriptबृज क्षेत्र के लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराएगा ये संगठन, राजनैतिक दलों में मचा देगा खलबली, देखें वीडियो | Lok Sabha election 2019 Indian Farmer Union will do Mahapanchayat | Patrika News

बृज क्षेत्र के लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराएगा ये संगठन, राजनैतिक दलों में मचा देगा खलबली, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Mar 16, 2019 03:36:50 pm

Submitted by:

arun rawat

— किसानों के लिए काम करने वाले इस संगठन ने लोकसभा चुनाव से पहले बृज क्षेत्र की सीटों को लेकर महापंचायत करने का फैसला किया है।

bhakiu

bhakiu

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन किस दल का समर्थन करेगा। इसे लेकर बृज क्षेत्र के मथुरा और बरसाना में महापंचायत होने जा रही है। किसानों की समस्या को लेकर भाकियू समय—समय पर आंदोलन करता रहा है।
बैठक में लिया निर्णय
फिरोजाबाद में भारतीय किसान यूनियन भानु ने गांधी पार्क मैदान में एक बैठक हुई। जिसमें किसान यूनियन के पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर मान मंदिर बरसाना, मथुरा में 25 और 26 मार्च को एक महापंचायत का आयोजित करेंगे। जिसमें किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चिंतन किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति तैयार करेगा। इस दौरान आगामी 2019 के चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी जो किसान हित की बात करेगा वही किसानों पर राज करेगा। इस पर विचार किया जाएगा
पूरे देश से आएंगे किसान
महापंचायत में पूरे देश से किसान आएंगे और चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में निर्णय लेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगें थीं जो 2014 के एजेंडे में की गई थी। सरकार ने अभी तक उसे पूरा नही किया है। हमने किसानों के लिए कृषक आयोग के गठन की मांग की थी हमारी कोई मांगें नही मानी गयीं। अब किसान आर—पार की लड़ाई लड़ेगा और जो पार्टी किसानों की हित की बात करेगी वही देश में राज करेगी के नारे को बुलंद किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो