script

जानिए फिरोजाबाद सीट के बजाय भाजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को आगरा से क्यों दिया टिकट, ये है बड़ी वजह

locationफिरोजाबादPublished: Mar 22, 2019 12:15:07 pm

Submitted by:

arun rawat

— दो बार बसपा ने तो एक बार भाजपा ने फिरोजाबाद लोकसभा से दिया था टिकट लेकिन हार गए थे।

sp singh baghel

sp singh baghel

फिरोजाबाद। प्रो. एसपी सिंह बघेल कई पार्टियों में रहने के बाद अब भाजपा में हैं। वह समाजवादी पार्टी से तीन बार जलेसर लोकसभा से सांसद चुने गए। उसके बाद बसपा में शामिल होने के बाद उन्हें बसपा प्रमुख मायावती ने राज्यसभा सांसद बना दिया। उसके बाद दो बार फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने का मौका दिया। दोनों ही बार वह चुनाव हार गए। उसके बाद वह बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा की टिकट से फिरोजाबाद में चुनाव लड़ा। तीसरीे बार भी वह चुनाव हार गए।
इसलिए बदल दी सीट
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से प्रो. एसपी पी सिंह बघेल के टिकट कटने के पीछे एक वजह यह भी है कि तीन बार चुनाव लड़ने के बाद भी उन्हें जीत नहीं मिल सकी। एसपी सिंह बघेल ने एक बार अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ा हारने के बाद दूसरी बार राजबब्बर और अखिलेया यादव की पत्नी डिंपल यादव के सामने और तीसरी बार अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़ा और हार गए थे। उनकी हार को देखते हुए ही उन्हें इस बार आगरा लोकसभा से टिकट दिया गया है।
बघेल वोट को लेकर दी जाती रही है टिकट
फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में पाल, बघेल, गड़रिया समाज के लोगों का बहुतायत संख्या में वोट है। इसलिए हर बार उन्हें लोकसभा से टिकट दिया गया था। लोकसभा न जीत पाने पर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाया गया और वह भाी अंतरों से विजयी भी रहे। इस बार उन्हें आगरा क्षेत्र में भाग्य आजमाने का मौका दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो