फिरोजाबाद

इस सीट पर है कांटे की टक्कर, अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी भाजपा, कार्यकर्ता परेशान

— गठबंधन होने से पहले ही सपा ने घोषित कर दिया था अपना प्रत्याशी, निर्दलीय और प्रसपा प्रत्याशी भी लगे है प्रचार में।

फिरोजाबादMar 22, 2019 / 07:57 am

arun rawat

bjp

फिरोजाबााद। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर होनी है। एक ओर जहां गठबंधन के प्रत्याशी की स्थिति मजबूत है तो वहीं गठब्ंधन के वोट बैंक में सैंध लगाने के लिए प्रसपा प्रत्याशी भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में अभी तक भाजपा द्वारा प्रत्याशी न घोषित किए जाने से भाजपाई परेशान हैं। मतदान होने में अब मात्र एक महीना ही रह गया है। ऐसे में प्रत्याशी घोषित होने के बाद वह क्षेत्र का भ्रमण नहीं कर सकेगा।
कब तय होगा प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा में जहां सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने अपने प्रत्याशी के रूप में अक्षय यादव को चुनाव मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने भी गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। प्रसपा और पीस पार्टी के गठबंधन ने शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में भाजपा द्वारा अभी तक प्रत्याशी घोषित न किए जाने से भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है।
जिले में हैं पांच विधानसभा
फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र काफी बड़ा है। इसके अंदर पांच विधानसभाएं शामिल हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा प्रत्याशी के पास समय नहीं रहेगा। प्रत्याशी जब क्षेत्र में जनता के बीच तक नहीं पहुंचेगा तो उसके जीतने की संभावनाएं कम रह जाएंगी। पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने करीब डेढ़ माह पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा की थी।

Home / Firozabad / इस सीट पर है कांटे की टक्कर, अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी भाजपा, कार्यकर्ता परेशान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.