scriptबिन प्रत्याशी भाजपा का चुनावी आगाज, यह केन्द्रीय मंत्री भरेंगी कार्यकर्ताओं में जोश | Loksabha Chunav 2019 BJP without candidate orgnise Vijay Sankalp relly | Patrika News

बिन प्रत्याशी भाजपा का चुनावी आगाज, यह केन्द्रीय मंत्री भरेंगी कार्यकर्ताओं में जोश

locationफिरोजाबादPublished: Mar 26, 2019 01:30:14 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद लोकसभा पर भाजपा अभी तक घोषित नहीं कर सकी है प्रत्याशी, केन्द्रीय मंत्री विजय संकल्प जनसभा को करेंगी संबोधित।

bhajpa

bhajpa

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद की राजनीति में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भाजपा प्रत्याशी के बिना ही चुनावी बिगुल बजाने जा रही है। इसकी शुरूआत आज केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी। वह आज फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। फिरोजाबाद जिले में इससे पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला। भाजपाई भी चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रत्याशी के पूछने पर कहते हैं कि भाजपा चुनाव लड़ रही है। प्रत्याशी का क्या है जिसे पार्टी नाम देगी वह खड़ा हो जाएगा।
28 से होंगे नामांकन
फिरोजाबाद लोकसभा का चुनाव तीसरे चरण में है। इसके लिए नामांकन 28 मार्च से प्रारंभ हो जाएंगे। नामांकन की शुरूआत में अब मात्र एक दिन शेष रह गया है लेकिन भाजपा अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है जबकि भाजपा पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में पूरी जी जान से लगे हुए हैं। हर बूथ स्तर पर भाजपा ने अपने पदाधिकारियों को लगा रखा है। ऐसे में यदि प्रत्याशी जन—जन तक नहीं पहुंच पाता है तो पार्टी के पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
गढ़ी तिवारी में आएंगी निरंजन ज्योति
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आज फतेहाबाद रोड स्थित गढ़ी तिवारी में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। आज से पार्टी चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। इसे लेकर भाजपाई लंबे समय से तैयारियों में लगे थे। फिरोजाबाद जिले में अभी तक गठबंधन ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। निर्दलीय के रूप में चौधरी बशीर ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है वहीं प्रसपा से शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। अब केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी शेष बची है जिसे प्रत्याशी के नाम की घोषणा करनी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो