scriptलोकसभा चुनाव: फिरोजाबाद में भाजपा का विजय संकल्प अभियान 26 से, साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी शुरूआत | Loksabha Chunav 2019 firozabad Vijay sankalp campaign 26 march | Patrika News

लोकसभा चुनाव: फिरोजाबाद में भाजपा का विजय संकल्प अभियान 26 से, साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी शुरूआत

locationफिरोजाबादPublished: Mar 24, 2019 10:15:38 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद में 26 मार्च से शुरू होने जा रही विजय संकल्प अभियान की शुरूआत।

bhajpa

bhajpa

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब भाजपा ने चुनाव प्रचार की तैयारी कर ली है। प्रत्येक जिले में पार्टी नेताओं को विजय संकल्प अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिरोजाबाद में इस अभियान की शुरूआत 26 मार्च को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी। इसे लेकर जिले भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
केन्द्रीय मंत्री भरेंगी जोश
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विजय संकल्प सभा को 26 मार्च को संबोधित करेंगी। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार फिरोजाबाद में किसी केन्द्रीय नेता की जिले में एंट्री हो रही है। निषाद समाज के वोटरों को लुभाने के लिए पहली बार केन्द्रीय मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगी साथ ही इस जिले में विजय संकल्प यात्रा को शुरू करेंगी।
जिले में अभी तक घोषित नहीं हुआ प्रत्याशी
फिरोजाबाद जिले में भाजपा अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है। प्रत्याशी घोषित न होने के कारण अभी तक चुनाव प्रचार में तेजी नहीं आ सकी है। ऐसे में पहली बार 26 मार्च को होने वाली विजय संकल्प अभियान से पहले भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। उसके बाद ही भाजपा चुनाव प्रचार की गति को बढ़ाने का काम करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो