script

सपा के स्टार प्रचारकों में मुलायम सिंह का नाम न होने पर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Mar 24, 2019 04:03:16 pm

Submitted by:

arun rawat

— शिवपाल यादव बोले अखिलेश ने किया नेताजी का अपमान, सपा में शुरू से ही हो रहा है नेताजी का अपमान, नेताजी मेरे साथ हैं।

shivpal yadav

shivpal yadav

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद मेें आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा के स्टार प्रचारकों में नेताजी मुलायम सिंह यादव का नाम न शामिल किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि सपा में नेताजी को अपमानित किया जा रहा है। वह हमारे साथ हैं और उन्हीं के कहने पर हमने प्रसपा का गठन किया है। मैनपुरी में हम उनका समर्थन करेंगे।
अखिलेश ने किया अपमानित
कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम के उपरांत वार्ता में कहा कि अखिलेश ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नेताजी का नाम शामिल न करके उनको अपमानित करने का काम किया है। सपा में शुरू से ही उनका अपमान होता रहा है। मैनपुरी सीट पर वह उनके साथ हैं और उनकी पूरी मदद करेंगे। उनके आशीर्वाद से ही उन्होंने अपनी पार्टी का गठन किया है और चुनाव लड़ने के लिए आए हैं।
चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव में लगे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं चुनाव की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि सपा में नेताजी को अब अपमानित किया जा रहा है। नेताजी का आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहा है और आज भी है। चुनाव में भी नेताजी उनके साथ हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो