scriptVIDEO: वॉक पर निकले नगरवासी करने लगे वोट की अपील, सुनकर लोग बोले अच्छा है… | Loksabha chunav 2019 Walk for Vote apeal in Tundla Firozabad | Patrika News

VIDEO: वॉक पर निकले नगरवासी करने लगे वोट की अपील, सुनकर लोग बोले अच्छा है…

locationफिरोजाबादPublished: Apr 05, 2019 10:13:39 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद जिले के टूंडला में निकाली गई ऐतिहासित मतदाता जागरूकता रैली।

Relly

Relly

फिरोजाबाद। शुक्रवार को फिरोजाबाद जिले के टूंडला नगर में वाॅक फाॅर वोट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक कार्यालय समेत नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान वाॅक पर निकले लोगों ने मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को देखकर लोग बोल उठे अच्छा है। सभी ने इस कार्यक्रम कर तहेदिल से सराहना की।
कंपनी बाग से शुरू हुई रैली
नगर के कंपनी बाग मैदान पर सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मैदान परिसर में ही पांडाल सजाया गया था। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी पांडाल के सामने पड़ी कुर्सियों पर बैठ गए। स्वीप ब्रांड एंबेसडर प्रतिभा उपाध्याय ने नगरवासियों को मंच से संचालित कर उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया।
हस्ताक्षर कर ली मतदान की शपथ
आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों ने हस्ताक्षर कर मतदान करने की शपथ ली। एसडीएम केपी सिंह तोमर ने मंच से जागरूकता रैली के आयोजन के लिए सभी नगरवासियों, सामाजिक और शैक्षिक संस्थानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। रैली कंपनी बाग मैदान से प्रारंभ होकर दीपा का चैराहा, मैन बाजार, कोतवाली, भारत माता चैक, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चैराहा पर आकर समाप्त हुई। जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इन्होंने किया प्रतिभाग
आयोजन में ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका विजय बहन, एफएच मेडिकल काॅलेज, एफएच पेरामेडिकल, एफएच फार्मेसी, क्राइस्ट द किंग, शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल, एनसीआर इंटर काॅलेज, सन साइन स्कूल के अलावा आंगनवाड़ी, आशा कार्यकत्रियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो