scriptरामगोपाल यादव का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना, बोले इस बार हारेगी भाजपा, बताया ये बड़ा कारण | Loksabha election 2019 Ram Gopal Yadav targets PM Modi | Patrika News

रामगोपाल यादव का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना, बोले इस बार हारेगी भाजपा, बताया ये बड़ा कारण

locationफिरोजाबादPublished: Mar 30, 2019 01:43:38 pm

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।

Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। अक्षय यादव के नामांकन के बाद रामगोपाल ने कार्यालय पर सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुय महाभारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा जो राजधर्म का पालन नहीं करते, उनकी हमेशा हार होती है। कौरवों ने जिस प्रकार राजधर्म का पालन नहीं किया, उसी प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस कर्तव्य को नहीं निभा रहे हैं।
जनता सब जानती है
रामगोपाल ने कहा कि भाजपा के लोग अधर्म की नीति अपनाकर सिर्फ राजगद्दी को देख रहे हैं। जनता की तरफ उनका ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा था कि मोदी ने राज धर्म का पालन नहीं किया। जनता सब जानती हैं। इस महासमर में सभी बुजुर्ग, युवा अपना आशीर्वाद दें, जिससे एक ही तीर से सारे दुश्मनों का विनाश हो जाये।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने किया, इस दौरान राज्यसभा सांसद जाविद अली खां, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, बसपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश वरुण, अवनींद्र यादव, विजय आर्या, डॉ. इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो