scriptफिरोजाबाद में दो जगहों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने ग्रामीण, जानिए ऐसा क्या है मामला! | Loksabha Election 2019 villagers boycott for voting at two places | Patrika News

फिरोजाबाद में दो जगहों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने ग्रामीण, जानिए ऐसा क्या है मामला!

locationफिरोजाबादPublished: Apr 23, 2019 11:00:39 am

Submitted by:

suchita mishra

जसराना के नगला केकान और ब्लॉक नारखी के गांव मुनियाखेड़ा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है।

boycott

boycott

फिरोजाबाद। जसराना के नगला केकान में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार कर दिया। नगला केकान बूथ संख्या 392 पर चुनाव बहिष्कार की सूचना प्राप्त होते ही उप जिलाधिकारी जसराना देवेंद्र पाल सिंह, सीओ ओ पी सिंह, थाना प्रभारी गिरीश चंद गौतम के साथ फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से न्याय की मांग की। बता दें कि 15 अप्रैल 2019 को जलेसर एटा में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। युवक नगला केकान का निवासी था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे मतदान भी नहीं करेंगे। इस बीच अधिकारियों ने उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
वहीं फिरोजाबाद के ही ब्लॉक नारखी के गांव मुनियाखेड़ा बूथ संख्या 359 पर भी लोगों ने वोटों का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों का आश्वासन तो बहुत मिला, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने मतदान न करने का फैसला लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो