फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में दो जगहों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने ग्रामीण, जानिए ऐसा क्या है मामला!

जसराना के नगला केकान और ब्लॉक नारखी के गांव मुनियाखेड़ा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है।

फिरोजाबादApr 23, 2019 / 11:00 am

suchita mishra

boycott

फिरोजाबाद। जसराना के नगला केकान में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार कर दिया। नगला केकान बूथ संख्या 392 पर चुनाव बहिष्कार की सूचना प्राप्त होते ही उप जिलाधिकारी जसराना देवेंद्र पाल सिंह, सीओ ओ पी सिंह, थाना प्रभारी गिरीश चंद गौतम के साथ फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से न्याय की मांग की। बता दें कि 15 अप्रैल 2019 को जलेसर एटा में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। युवक नगला केकान का निवासी था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे मतदान भी नहीं करेंगे। इस बीच अधिकारियों ने उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
वहीं फिरोजाबाद के ही ब्लॉक नारखी के गांव मुनियाखेड़ा बूथ संख्या 359 पर भी लोगों ने वोटों का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों का आश्वासन तो बहुत मिला, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने मतदान न करने का फैसला लिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.