script

वीडियो: बेटे के दोस्त बनकर आए युवकों ने दिया ऐसी घटना को अंजाम कि सुनने वालों की कांप गई रूह

locationफिरोजाबादPublished: Nov 10, 2018 05:40:15 pm

Submitted by:

arun rawat

— शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी में महिला को बंधक बनाकर की मारपीट, लूटपाट।

Attack

Attack

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। शिकोहाबाद क्षेत्र में बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला को बंधक बनाकर न केवल लूटपाट की बल्कि महिला के साथ मारपीट भी की। आरोपी बेटे के दोस्त बनकर घर में आए थे। बदमाश महिला से सोने की चेन और अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए।
पंजाबी कॉलोनी का है मामला
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र का मंडी समिति में आढ़त का काम है। शनिवार को उनका बेटा राहुल और पुत्रवधू दिल्ली गए थे। सुभाष चंद्र भी मंडी की तरफ निकल गए थे। घर पर उनकी पत्नी सुनीता देवी अकेली थीं। बताया गया है आज दोपहर बाइक पर सवार कुछ युवक आये और पूछा आँटी राहुल घर पर है। राहुल की मां ने कहा कि राहुल पत्नी के साथ दिल्ली गया है। अंकल के बारे में पूछने पर भी नहीं में जवाब मिला।
इतना सुनते ही घर में घुस गए युवक
घर में किसी के न होने की जानकारी होने पर युवक घर के अंदर घुस गए। उन्होंने महिला को बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने महिला के मुंह पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गईं। बदमाश घर से सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद और एसओ शिकोहाबाद पहुँच गए। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए भेजा है। दिन दहाड़े हुई घटना से लोगों में रोष है।

ट्रेंडिंग वीडियो