यह भी पढ़ें— VIDEO: तेजस के विरोध में इसलिए उतर आए एनसीआरएमयू के पदाधिकारी, अब आंदोलन तेज करने की हो रही तैयारी प्रेमी के लिए छोड़ दिया था घर
परिजनों के मुताबिक मृतका मीना की शादी थाना नगला खंगर के गांव दौलतपुर करखा निवासी प्रमोद के साथ हुई थी। उसके दो बेटे ऋषि व प्रवेश हैं। प्रवेश की तो अब शादी भी हो चुकी है। मीना दस वर्ष पहले पति व दोनों बेटों को छोड़कर वहां से चली आई थी। वह तभी से सनी नामक प्रेमी के साथ रह रही थी। वहां से आने के बाद उसका ससुराल व मायके से संबंध खत्म हो गया था। मीना के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उसके भाई की भी मौत हो चुकी है। वह चार बहने हैं। मीना तीसरे नंबर की थी।

यह भी पढ़ें— थाने में सुनवाई न होने से परेशान महिला ने एसएसपी कार्यालय के सामने किया आत्महत्या का प्रयास यह हुआ मामला
देवकी नगर निवासी मीना यादव (38) की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका पति सनी घर से फरार हो गया। मकान मालिक ने उसे भोर में पानी भरने को आवाज दी। उसके आवाज न देने पर किबाड़ में धक्का दिया तो खुल गए। उसके न उठने पर मकान मालिक भौचक्का रह गया। उसका पति फरार हो गया। हत्या का पता चलते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। हत्या का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह व सीओ सिटी इन्दु प्रभा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है। देर शाम महिला की बहनें व रिश्तेदार थाने पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है मामले की तहकीकात की जा रही है। पुलिस सनी की तलाश कर रही है।