यह भी पढ़ें— देखने के नजरिए से मिलता है सुख—दुख, ईश्वर का निर्णय होता है सही उसायनी क्षेत्र का है मामला
बताया जाता है कि मध्य प्रदेश की बोलेरो गाड़ी फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। उसके आगे सवारियों से भरी एक ईको कार चल रही थी। तभी ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो ईको से टकरा गई। ईको कार चालक ने गाड़ी रोककर गाली देना शुरू कर दिया। बोलेरो में सवार एक पुलिसकर्मी ने उसका विरोध किया तो ईको चालक ने उसकी वर्दी पकड़कर उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। ईको चालक का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने पुलिसकर्मी को सड़क पर गिरा दिया और जमकर पिटाई की।

ताव में आ गया चालक
ईको में सवार सवारियां उतरकर चली गईं। तभी काफी देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। जहां दोनों के बीच समझौता कराकर मामला शांत करा दिया लेकिन पुलिसकर्मी को पीटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में इंस्पेक्टर टूंडला से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।