scriptमहाराष्ट्र ब्लास्ट: हमले में हुए शहीदों को सुहागनगरी में कुछ इस तरह दी गई श्रद्धांजलि, देखें वीडियो | Maharashtra blasts attack martyrs Tribute to suhaganagari | Patrika News

महाराष्ट्र ब्लास्ट: हमले में हुए शहीदों को सुहागनगरी में कुछ इस तरह दी गई श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: May 02, 2019 12:24:53 pm

— राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

candle march

candle march

फिरोजाबाद। महाराष्ट्र में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सैनिकों को सुहागनगरी में श्रद्धाजंलि दी गई। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए मांग की गई। इससे दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
कैंडल मार्च निकाला
विवेकानन्द चौक पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली स्थान पर नक्सली द्वारा किए लैंडमाइन IED ब्लास्ट में शहीद हुए 15 जवानों को राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच फिरोजाबाद के जिला प्रवक्ता विनय प्रताप सिंह ने कहा कि नक्सलवाद की आढ़ में देश को तबाह करने की साजिश रची जा रही है। इसे समाप्त करने के लिए सभी दलों को एकत्रित होकर इसके खात्मे को काम करना होगा।
घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना
पदाधिकारियों ने हमले में घायल सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर प्रार्थना की। विद्यार्थी मंच के महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन ने नक्सलियों द्वारा किए गए लैंड माइंड आईडी ब्लास्ट की घोर निंदा करते हुए कहा कि सैनिकों का खून बहाकर नक्सली अधिक समय तक सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। उनकी यह घटना निंदनीय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो