script

भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के लिए दिया बड़ा बयान

locationफिरोजाबादPublished: Sep 16, 2017 09:56:32 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

जिले भर में जगह-जगह हुआ जोशीला स्वागत

bjp state president

mahendra pandey

फिरोजाबादशनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे का जिले भर के विभिन्न स्थानों पर जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचाने के लिए भाजपाइयों में होड मची रही। कुछ देर के स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष गदगद हो गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भारत माता की जयकार कर भाजपाइयों में जोश का संचार किया।
लोकसभा चुुनाव में भाजपा होगी सबसे मजबूत पार्टी

फिरोजाबाद में स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधाानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पहले से काफी मजबूती से उभरकर सामने आई है। केन्द्र और प्रदेश सरकार किसान और जनहित के लिए कार्य कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है अथवा नहीं यह देखना पार्टी पदाधिकारियों का काम है। पार्टी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।
छत खुली तो होने लगी जय-जयकार

प्रदेश अध्यक्ष किसी भी स्वागत स्थल पर गाड़ी से नीचे उतरकर नहीं आए। उन्होंने अपनी गाड़ी की छत खोलकर ही पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। लोगों की दुखती रग पर हाथ रखा तो सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मरहम लगाने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है। भाजपा जातिवाद नहीं बल्कि विकास वाद की राजनीति करती है।
जुटी रही भाजपा नेताओं की भीड़

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए सिरसागंज में पूूर्व मंत्री जयवीर सिंह, फिरोजाबाद में शहर विधायक मनीष असीजा और टूंडला में पार्टी के तमाम नेताओं का हुजूम लगा। इस दौरान भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचाने के लिए लालायित दिखे। प्रदेश अध्यक्ष ने भी किसी कार्यकर्ता को निराश नहीं किया। उन्होंने अपनी ही माला उनके गले में डालकर फोटो खिंचवाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ ही पल में पार्टी पदाधिकारियों का दिल जीत लिया। पांच मिनट के स्वागत में प्रदेश अध्यक्ष ने केवल भारत माता की जयकार लगाई। उसके बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के महामंत्री व ब्रज क्षेत्र प्रभारी अशोक कटारिया, कोषाध्यक्ष नवीन जैन, बृज क्षेेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, महामंत्री अनिल चौधरी, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह थे। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, हनुमंत सिंह बघेल, वृंदावन लाल गुप्ता, जयजीव पाराशर, जितेन्द्र शर्मा, मोहनदेव शंखवार, पुष्पेन्द्र गुप्ता, दीपक राजौरिया, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परिहार, हरीश चंदानी, दीपक चैधरी, रूपेश शुक्ला, सोम शर्मा, आशुतोष गर्ग, बीटू गौतम, संजय परमार, आजाद जैन, दिनेश गुप्ता, रामबहादुर चक, सुशील चक, सुनील पाठक, सुधीर कुमार सिंह, कोमल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो