script

प्रेम विवाह के लिए तैयार नहीं हुए परिजन तो प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम, जानकर हैरान रह गई पुलिस

locationफिरोजाबादPublished: May 26, 2019 12:32:32 pm

Submitted by:

arun rawat

— मैनपुरी का प्रेमी युगल मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ा, परिजनों को सूचना देकर उनकी सुपुर्दगी में देने की तैयारी।

premi yugal

premi yugal

फिरोजाबाद। प्रेम विवाह न होने पर प्रेमी युगल बिना बताए घर से भाग आया। दोनों शादी करने की फिराक में थे तभी किसी तरह पुलिस को सूचना लग गई और पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी। वह भी घर से निकल लिए। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर परिवारीजनों के साथ जाने के लिए राजी कर लिया।
मक्खनपुर क्षेत्र में मिले
मैनपुरी का प्रेमी युगल परिजनों के राजी नहीं होने पर शादी करने के लिए घर से भाग आया। एक होटल पर जब होटल स्वामी को शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि मैनपुरी के दन्नहार क्षेत्र का प्रेमी युगल है। वह शनिवार को घर से भाग आया था। मक्खनपुर के चौहान होटल पर दोनों बैठे हुए थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को थाने ले आयी। पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि वह दोनों शादी करना चाहते हैं और परिवार के लोग राजी नहीं है। इसलिए वह भाग कर आए हैं। दोनों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो