scriptVIDEO: हर्ष फायरिंग में एक की मौत, एक घायल | Marriage Function Harsh Firing Death Youth one Injured in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: हर्ष फायरिंग में एक की मौत, एक घायल

— थाना जसराना क्षेत्र के नगला वाले का मामला, गोली चलाने वाले की अभी तक नहीं हो सकी जानकारी।

फिरोजाबादDec 02, 2019 / 09:11 am

arun rawat

harsh Firing

harsh Firing

फिरोजाबाद। हर्ष फायरिंग रोके नहीं रुक पा रही है। लाख सख्ती के बाद भी हर्ष फायरिंग करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। फिरोजाबाद के जसराना में हर्ष फायरिंग होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आगरा रेफर किया गया है। गोली किसने चलाई इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
शादी समारोह में चली गोली
थाना जसराना के नगला बाले में वीरपाल की बेटी की शादी थी। थाना एका क्षेत्र के गांव पैढ़त फरीदा से बारात आई थी। देर रात डीजे पर डांस के दौरान कुछ युवक हर्ष फायरिंग करने लगे। इसमें दो युवकों जीतू और अंकित को गोली लग गई। दोनों के ही गर्दन में गोली लगने से वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। अचानक हुई घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस को सूचना देकर दोनों घायल युवकों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
जहां जीतू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित गंभीर है। उसे देर रात गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर जांच करने में जुट गए। वहीं इस मामले में एसपी देहात ने बताया दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, लेकिन एक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है। हर्ष फायरिंग की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है गोली कहा से कैसे चली इस सब विषयो का जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो