scriptगृह क्लेश के चलते विवाहिता ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव | Married woman commits suicide due to home trouble in firozabad | Patrika News

गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव

locationफिरोजाबादPublished: Jan 28, 2020 04:52:50 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला शीतल का मामला, एक दिन पहले ही मायके से ससुराल पहुंची थी

suicide

suicide

फिरोजाबाद। गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। मृतका का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने गया था। पीछे पत्नी ने आत्मघातक कदम उठा लिया। सुबह शव लटका देख पुलिस को सूचना दी गई।
नगला शीतल का मामला
थाना क्षेत्र के गांव नगला शीतल निवासी करीब 32 वर्षीय प्रीती पत्नी रवि कुमार का शव मंगलवार सुबह कमरे के अंदर पंखे के हुक पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सास—ससुर ने जब कमरे को खोलकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। मामले की जानकारी होने पर आस—पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एक दिन पहले आई थी मायके से
मृतका की सास माया देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति रवि दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह दिल्ली में ही था। चार दिन पहले वह अपने मायके रेलवे कॉलोनी टूंडला चली गई थी। जहां से सोमवार शाम को वह ससुराल वापस आई थी। उसके बाद रात्रि को वह और ससुर ओमप्रकाश दूसरे कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह जब उठे तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे 10 वर्षीय सूरज, सात वर्षीय परी और चार वर्षीय रोहन को छोड़ गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो