scriptपति से कहासुनी पर महिला ने केरोसिन डालकर लगाई आग, गंभीर | Married woman set fire on kerosene in firozabad up | Patrika News

पति से कहासुनी पर महिला ने केरोसिन डालकर लगाई आग, गंभीर

locationफिरोजाबादPublished: Sep 02, 2020 01:27:05 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के नेहरू नगर का मामला, फिरोजाबाद से आगरा रेफर

Fire

आग से झुलसी महिला

फिरोजाबाद। पति से कहासुनी होने के बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने केरोसिन डालकर अपने आप को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत सीरियस होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार दहशत में है।
नेहरू नगर का है मामला
थाना दक्षिण क्षेत्र नेहरू नगर निवासी 19 वर्षीय स्नेहलता की पति बबलूसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद सास ने पति—पत्नी के बीच मामला शांत कराते हुए सोने की बात कही थी। पति और सास जब कमरे में सोने चले गए। तभी महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। आगकी लपटें उठती देख चीख पुकार मच गई। सास और पति ने किसी तरह महिला की आग बुझाई और पति उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पति के मुताबिक
पति के अनुसार उसका बीती रात सास से बातों बातों में विवाद हो गया था। वह मरने की बात कह रही थी। उन्होंने पत्नी के मायका पक्ष मैनपुरी के करहल स्थित घर पर परिजनों को अवगत कराया था। उन्होंने बुधवार सुबह आने की बात कही। बताया जब देर रात भाई फ्रिज से पानी निकालने आया तो देखा पत्नी ने मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। आनन-फानन में यहां लाया गया यहां से आगरा रैफर कर दिया। महिला करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो