scriptगृह क्लेश से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो | Married Woman Suicide by hanging in Firozabad | Patrika News

गृह क्लेश से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 07, 2019 12:07:29 pm

Submitted by:

arun rawat

— परिजनों ने लगाया पति पर आए दिन मारपीट करने का आरोप, थाना खैरगढ़ क्षेत्र का मामला।

Suicide

Suicide

फिरोजाबाद। गृह क्लेश से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने पति पर आए दिन शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी।
 

प्रतापपुर गांव का मामला
मामला थाना खैरगढ़ क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का है। यहां की रहने वाली गीतू(कमलेश) पत्नी सुशील कुमार (टिंकू) ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर महिला के मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें—

युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

मौके पर पहुंचे सीओ
घटना की जानकारी होने पर सीओ अजय चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने फाँसी लगाई है। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। इसके एक जिससे एक पुत्री भी है। मृतका का मायका कटेना हर्षा है। परिजनों का आरोप है कि मृतका का पति मजदूरी करता है और आए दिन शराब पीकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो