scriptVIDEO: मुख्यमंत्री के आने से पहले खून से लाल हुई सुहागनगरी, बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी को सरे राह मारी गोली | Micro finance employee shot dead in Firozabad | Patrika News

VIDEO: मुख्यमंत्री के आने से पहले खून से लाल हुई सुहागनगरी, बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी को सरे राह मारी गोली

locationफिरोजाबादPublished: Sep 11, 2019 04:02:20 pm

— थाना लाइनपार क्षेत्र के बंदरवाली पुलिया स्थित हाईवे की घटना।— आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस में काम करता था मृतक।

Finace Worker

Finace Worker

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के आने से पहले सुहागनगरी की धरती खून से लाल हो गई। अज्ञात बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फाइनेंस कर्मी से कितने की लूट हुई है और गोली मारने वाले बदमाश कौन थे। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
थाना लाइनपार का है मामला
जनपद के थाना लाइनपार क्षेत्र के बंदरवाली पुलिया स्थित हाइवे के किनारे एक युवक टॉयलेट करने के लिए रूका था। तभी तीन हमलावरों ने युवक पर फायरिंग कर दी। कुछ ही पलों में हमलावर मौके से फरार हो गए जबकि बाइक सवार युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
फाइनेंस कर्मी निकला युवक
तहकीकात करने पर पता चला कि मृतक का नाम 36 वर्षीय नौबत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी चुरारी थाना फतेहपुर सीकरी है। वह फिरोजाबाद में माइक्रो फाइनेंस में नौकरी करता था और लोगों से किश्त वसूलता था। बुधवार को भी युवक किश्त लेने के लिए आया था। तभी हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के गले में गोली मारी गई थी। फाइनेंस कर्मचारी से कितने की लूट हुई है। इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि हमलावरों की जानकारी की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो