scriptकेंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला जुबानी हमला, बोले— धरती पुत्र के घर में हुआ ‘ट्विटर पुत्र’ | Minister BJP SP Singh told Akhilesh Yadav Twitter son in firozabad | Patrika News

केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला जुबानी हमला, बोले— धरती पुत्र के घर में हुआ ‘ट्विटर पुत्र’

locationफिरोजाबादPublished: Oct 19, 2021 04:23:17 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव को बताया ‘ट्विटर पुत्र’

sp singh baghel akhilesh yadav

sp singh baghel akhilesh yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। मंगलवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए केंद्र के विधि न्याय एवं कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तो वहीं अखिलेश यादव को ट्विटर पुत्र बताया।
यह भी पढ़ें—

शरद पूर्णिमा पर चमकी के बीच होगा ताज का दीदार, रात्रि दर्शन की हुई शुरूआत

सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसान नेताओं से लगातार वार्ता हो रही है। कुछ लोग तीनों बिल को वापस लेने को दबाव बना रहे हैं। ऐसा कभी हुआ है कि जिस संविधान ने कृषि बिल को पास किया है। उसी बिल को किसान नेता काला कानून बताकर उसे वापस लेने के लिए कह रहे हैं। सरकार ने भी कई संशोधन करने का काम किया है। किसान सम्मान निधि, खाद में सब्सिडी, किसान फसल बीमा योजना के तहत लाभ देने का काम किया है। पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत हर घर को जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें—

बेमौसम बारिश ने कर दी किसानों की फसल बर्बाद, अब सरकार से लगा रहे मुआवजे की आस

अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश यादव के चुनावी यात्रा पर उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया कहते थे कि जिंदा कोम 5 साल तक इंतजार नहीं करतीं। लोहिया जी कहते थे चर्चा, पर्चा और खर्चा राजनीति में हमेशा रहना चाहिए लेकिन अखिलेश यादव ने ऐसा कुुछ नहीं किया। वह आरामगाह में थे। अब जब चुनाव में पौने तीन माह रह गए हैं तब वह बाहर निकलकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता हैं इसलिए उन्हें धरती पुत्र कहा जाता है। धरती पुत्र के घर में ट्विटर पुत्र पैदा हो गया है जो केवल ट्विटर करता है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो