scriptपैसों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी—डंडे, चार लोग घायल | Money transaction fiercely two sides marpeet in firozabad | Patrika News

पैसों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी—डंडे, चार लोग घायल

locationफिरोजाबादPublished: Jul 03, 2020 01:51:50 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना टूंडला क्षेत्र के गांव विजय गढ़ी का मामला— घायलों को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

marpeet

marpeet,marpeet,marpeet

फिरोजाबाद। पैसों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी—डंडे चले। मारपीट में पति—पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह था मामला
थाना टूंडला क्षेत्र के लाइनपार विजय गढ़ी निवासी पूरन सिंह ने गांव के ही जीवनलाल की मूंग दाल की कुटाई का काम किया था। जिसके रुपए बकाया थे। शुक्रवार सुबह रुपयों के लेन देन को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लाठी—डंडे चलने लगे। मारपीट में पूरन सिंह और उनकी पत्नी पूजा के अलावा दूसरे पक्ष के जीवनलाल और गोपाल घायल हो गए। इंस्पेक्टर जेएन अस्थाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
आगरा सांसद पर आरोप
गांव के बाहर बने मंदिर के महंत संत चंदनदास ने आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर मंदिर की जमीन को घेरने का कुचक्र रचा जा रहा है। इस मामले में पहले भी दो बार उन पर हमले हो चुके हैं लेकिन पुलिस इस मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में इंस्पेक्टर जेएन अस्थाना ने बताया कि मामला पैसों के लेन देन का है। जमीन पर अवैध कब्जे वाली बात गलत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो