थाना फरिहा क्षेत्र के गांव केशपुरा निवासी 40 वर्षीय रेखा देवी पत्नी धर्मेन्द्र सिंह को गांव के ही आवारा कुत्ते ने काट लिया था। पहले तो परिवारीजन घर पर ही उसका देशउी उपचार कराते रहे लेकिन जब घाव बढ़ने लगा तो उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगरा रेफर कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि जिस हिस्से में कुत्ते ने काटा था। उसमें इंफेक्शन हो गया था। जिसकी वजह से चिकित्सकों ने उसके उस अंग को शरीर से अलग कर दिया था। इसके बाद भी इंफेेक्शन नहीं रूका और उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने उसका ठीक से इलाज नहीं किया। यदि समय से एंटी रेबीज का इंजेक्शन महिला को लगा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
जिला अस्पताल में भाी एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं हैं। ऐसे में यदि आपको कुत्ता काट ले तो उससे जरा संभलकर रहें और काटने पर तत्काल एंटी रेबीज का इंजेक्शन बाजार से खरीदकर लगवाएं। ऐसा न करने पर जान पर भी बन सकती है। जिसका खाामियाजा जान देकर चुकाना पड़ सकता है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।