scriptवीडियो: मुलायम सिंह यादव तय करेंगे फिरोजाबाद में सपा और प्रसपा का भविष्य, जानिए पूरी वजह | Mulayam Singh Yadav will decide future SP and Prasapa in Firozabad | Patrika News

वीडियो: मुलायम सिंह यादव तय करेंगे फिरोजाबाद में सपा और प्रसपा का भविष्य, जानिए पूरी वजह

locationफिरोजाबादPublished: Dec 07, 2018 01:06:49 pm

Submitted by:

arun rawat

– शहीद की प्रतिमा अनावरण में आ रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और अक्षय यादव समेत अन्य सपाई।

Mulayam singh

Mulayam singh

फिरोजाबाद। प्रदेश की राजनीति में फिरोजाबाद लोकसभा सीट का अलग ही स्थान है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। सीट छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव को भी इस सीट से लड़ाया लेकिन कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
सपा का गढ़ रहा है फिरोजाबाद
फिरोजाबाद को वैसे तो सपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट से अधिकतर समाजवादी पार्टी का ही सांसद अधिकतर चुनकर आया है। इस बार समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले शिवपाल यादव को लेकर सपा खेमे में खलबली मची हुई है। ऐसे में सिरसागंज और शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रसपा द्वारा वोट काटे जाने की आशंका सताने लगी है।
आज आ रहे मुलायम
मुलायम सिंह यादव को लेकर दोनों ही दल अपनी-अपनी राजनीति कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव भी कभी शिवपाल यादव के मंच पर तो कभी अखिलेश यादव के साथ पहुंचकर वोटरों को सकते में डाल देते हैं। ऐसे में फिरोजाबाद के अंदर मुलायम सिंह यादव आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के पक्ष में बोल दिया तो इसका नुकसान शिवपाल यादव को भुगतना पड़ सकता है।
तैयारियों में जुटे सपाई
कुछ ही देर में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव अलग-अलग हैलीकाॅप्टर से थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला छाबरैया में शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनवारण करने आ रहे हैं। वह यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अब हर किसी की नजर मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर टिकी हुई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो