script

वीडियोः बिना रासायनिक खाद के इस तरह तैयार हो रही बहुफसलीय खेती, जिले में बनाया गया पहला माॅडल

locationफिरोजाबादPublished: Dec 13, 2018 02:53:51 pm

Submitted by:

arun rawat

– फिरोजाबाद के सांती गांव में बिना रासायनिक खाद के तैयार की गई बहुफसलीय माॅडल फसल, दूसरे जिले से आ रहे लोग देखने।

Kheti

Kheti

फिरोजाबाद। रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग करने से शारीरिक क्षमता में कमी आई है। बीमारियों में बढ़ोत्तरी हुई है। लोगों को ऐसी बीमारियों से बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गौ संवा विभाग द्वारा जैविक खादों से बहुफसलीय खेती तैयार की गई है। इसको तैयार करने के पीछे लोगों को बीमारी से दूर करने के साथ की मानसिक विकारों को दूर करना है। इस माॅडल रूपी खेती को देखने के लिए दूसरे जिलों से भी लोग यहां आ रहे हैं।
शरीर रहेगा स्वस्थ, मन रहेगा प्रसन्न
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गौ सेवा विभाग के ब्रज क्षेत्र प्रमुख रमाकांत शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के गांव सांती में माॅडल खेती तैयार की गई है। इस माॅडल खेती में गन्ना, शलजम, पपीता, केला, धनिया सहित करीब 25 प्रकार की फसल पैदा की गई है। इस बहुफसलीय खेती को बिना रासायनिक खाद के प्रयोग के उत्पाद किया गया है। इस फसल से तैयार खाद्य उत्पादों से शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा और शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही मन प्रसन्न रहेगा।
प्रदेश भर में बनेंगे गौ आधारित खेती के माॅडल
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में इसी प्रकार के माॅडल तैयार करने की योजना है। कुछ जिलों में इसका काम भी शुरू हो गया है। ऐसी फसल कोई भी किसान पैदा कर सकता है। इसे पैदा करने में अधिक लागत भी नहीं आती। गौ आधारित खेती परिवार, समाज और देश में खुशहाली लाने बीमारी भगाने का काम करेगी। उन्होंने फिरोजवाद वासियों से भी इस प्रकार की खेती करने की अपील की। फिलहाल इस प्रकार की खेती देखने के लिए दूसरे जिले से भी लोग फिरोजाबाद आ रहे हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय अधिकारी बिजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो