scriptप्रदेश अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेने की लगी रही होड़, भागदौड़ में भाजपाई | nagar nigam election up 2017 update news in hindi | Patrika News

प्रदेश अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेने की लगी रही होड़, भागदौड़ में भाजपाई

locationफिरोजाबादPublished: Sep 17, 2017 05:54:39 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

नगर निगम चुनाव से पहले की तैयारी, पहली बार पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष

pandey bjp

mahendra nath pandey

फिरोजाबाद। चुनाव कोई भी हो जब तक पार्टी के किसी बड़े नेता की सिफारिश न हो टिकट मिलना आसान होता। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फिरोजाबाद आए डॉ महेन्द्रनाथ पांडे के साथ फोटो खिंचाने के लिए भाजपाइयों में होड़ मची रही। इसके बाद अब नगर निगम चुनाव के लिए टिकट की सिफारिशों का दौर शुरू होगा। कही टिकट हाथ से फिसल न जाएं इसकी पूरी कोशिश दिखी।
फोटो के लिए टूट पड़े भाजपाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहीं भी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे लेकिन उनकी गाड़ी पर ही फोटो खिंचाने के लिए भाजपाई टूट पड़े। प्रदेश अध्यक्ष ने भी पदाधिकारियों के साथ खूब फोटो खिंचाए। चुनाव की तैयारी में लगे भाजपाइयों का कहना है कि टिकट दिलवाने में प्रदेश अध्यक्ष का प्रमुख योगदान रहता है। प्रदेश अध्यक्ष जिसे चाहे उसे टिकट दिलवा सकता है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष से पहचान बढ़ाना भी मजबूरी है।
नवंबर में होंगे चुनाव

निकाय चुनाव नवंबर में होने हैं। ऐसे में चुनाव में अधिक समय नहीं रह गया है। टिकट मांगने वालों की भीड़ भी अधिक है। हर कोई भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी पेश करता नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में दर्जन भर लोगों के नाम सामने आ चुके हैं जिनमें एक पूर्व विधायक भी हैं। शिकोहाबाद और टूंडला में भी टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त लंबी है। कुछ लोगों ने तो अभी से टिकट के लिए लखनऊ में डेरा डालना शुरू कर दिया है।
कैसे भी मिले टिकट !

इस समय नगर निकाय चुनाव को लेकर वह लोग भी भाजपा का रूख करने लगे हैं जो कभी पार्टी में रहे ही नहीं। वह भी अब अपने आप को भाजपाई बताते हुए टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे मेें टिकट किसे मिलेगी और किसे नाराजगी का सामना करना पड़ेगा यह आने वाला समय ही बताएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो