scriptलाखों रुपए खर्च करने के बाद भी चुनाव नहीं लड़ पा रहे कई नेता, जानिए क्यों | nagar nigam firozabad uttar pradesh news update in hindi | Patrika News

लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी चुनाव नहीं लड़ पा रहे कई नेता, जानिए क्यों

locationफिरोजाबादPublished: Oct 14, 2017 02:33:56 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

निकाय चुनाव को लेकर बदले समीकरणों में भावी प्रत्याशियों ने कर दिए लाखों रूपए खर्च

nigam

nager nigam

फिरोजाबाद। दो दिन पहले तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में फीता काटने के लिए जो नेताजी हर समय तैयार रहते थे और फीता कटवाने के लिए सिफारिशें करवा रहे थे। वही अब निकाय चुनाव का परिसीमन होने के बाद घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। जिले भर में करीब एक दर्जन से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक लाखों रूपए खर्च कर दिए हैं। इसके बाद भी चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।
कइयों ने बना दी सड़कें और नालियां

फिरोजाबाद शहर में नगर निगम का मेयर बनने का ख्वाब संजोए बैठे तमाम लोगों ने शहर में चुनाव की घोषणा होने से पहले ही कई सड़कें और नालियां तक बनवा दीं। जिससे लोगों की सहानुभूति पाकर चुनाव जीता जा सके लेकिन चुनाव होने से पहले ही उनके अरमानों पर पानी फिर गया। यही हाल जिले की टूंडला नगर पालिका का भी है। यहां एक नहीं बल्कि कई लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंक दी। परिसीमन होने तक लाखों रूपए भी खर्च कर दिए।
चुनाव के लिए एससी महिला से शादी को भी तैयार दावेदार

निकाय चुनाव को लेकर अभी तक सामान्य वर्ग के दावेदार तैयारी में जुटे थे। लाखों रूपए खर्च होने के बाद भी चुनाव में न लड़ पाने का उन्हें मलाल रह गया है। ऐसी स्थिति में अब वह चुनाव लड़ने के लिए किसी एससी महिला को खोज रहे हैं जिससे शादी करके वह चुनाव लड़ा सकें। ऐसी अफवाह जिले भर में तेजी से फैल रही है।
एक घर में सभी वर्ग के हैं लोग

टूंडला नगर पालिका में पूर्व चेयरमैन रह चुकी राधा रानी के परिवार में सभी वर्ग के लोग हैं। इनमें एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के भी हैं। जिस वर्ग का नंबर आता है, उसी वर्ग से प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर आता है। चुनाव जीतने के लिए व्यक्ति कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो