script

Nagar Nikay Chunav 2017 भाजपा ने किसको कितने रुपये में बेचा टिकट, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Nov 10, 2017 09:55:31 am

Submitted by:

suchita mishra

टिकट न मिलने से नाराज भाइजपाइयों ने राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन का पुतला फूंका।

BJP Workers

BJP Workers

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है। टिकट न मिलने से बागियों की फौज बढ़ती जा रही है। भाजपा प्रत्याशी के सामने अपने ही रोड़ा बनकर खडे हो रहे हैं। भाजपा में सबसे अधिक टिकट मांगने वालों की संख्या थी। इनमें जिन लोगों को टिकट मिलनी थी, उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दी। इससे नाराज पार्टी पदाधिकारी उग्र हो गए और सडक पर उतरकर नारेबाजी शुरू कर दी। राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन का पुतला फूंका। पूर्वा महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने राज खोला कि किसे कितने रुपये लेकर टिकट दिया गया है।
आश्वासन मिला, टिकट नहीं
टिकट न मिलने से मायूस नजर आए भाजपा कार्यकर्ता दुर्गा नगर स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुँच गए। गेट तोड़ने का प्रयास किया। यहाँ तक राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन का पुतला भी फूंक दिया। उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
रुपये लेकर टिकट बांटने का आरोप
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, कृष्णमुरारी अग्रवाल, शिवमोहन श्रोत्रिय ने पूर्व में 5100-5100 रुपये नामांकन के नाम पर लिए। इसका विरोध करने पर उनके ऊपर पिंकी चक ने हमला कर दिया था। तुलसी पैलेस में भी खूब बहस हुई थी। टिकटों की बात करें तो समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के चचेरे भाई को वार्ड नम्बर 35 से टिकट दिया गया, जबकि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता संजीव यादव की अनदेखी की गयी। इसी तरह कई वार्डों में कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर टिकटों की सौदेबाजी की गयी है। वह इसका विरोध करते हैं। पार्टी के प्रदेश नेताओं के आने तक किसी को यहाँ से बी फार्म नहीं लेने देंगे। वार्ड नम्बर 10 से किसी और को टिकट दिया गया। तीन लाख रुपये लेकर दिवाकर समाज को टिकट दिया गया। कुशवाह समाज के स्थान पर सात लाख रुपये में किसी और टिकट बेचा। दिलीप मिश्रा को पांच लाख रुपये देकर टिकट दिया। वह भाजपा का सदस्य तक नहीं है। शंखवार समाज के स्थान पर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को टिकट दिया गया। भाजपा की पीठ पर खंजर घोंपा है। ये भाजपा के हितैषी नहीं, जेब के हितैषी हैं। आगरा में बृज क्षेत्र संगठन मंत्री को अवगत करा दिया है। प्रदेश नेतृत्व को भीबता दिया है।
जिले भर की निकायों में एकत्रित हुए बागी
जिले भर में बागियों की फौज एकत्रित हो गई है। भाजपाइयों ने शहर के ही कुछ लोगों पर रुपए लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। भाजपाइयों का आरोप है कि वह लंबे समय से पार्टी हित में कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन पार्टी में उनकी नहीं सुनी जा रही है। टिकट के लिए सैकडों लोगों ने आवेदन किए थे लेकिन अधिकतर टिकट ऐसे लोगों को दी गई है, जिनका पाटी में कोई वर्चस्व नहीं है। ऐसे लोग हैं जो दूसरे दल छोडकर हाल ही में पार्टी में आए हैं। ऐसे में दूसरे दल के लोगों को चेयरमैन की टिकट देकर पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपाइयों का अहित करने का काम किया है। भाजपाई इसे कभी कर्दाश्त नहीं करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो