scriptघर पर सो रही वृद्धा की गला घोंटकर हत्या | old woman brutally murdered in firozabad | Patrika News

घर पर सो रही वृद्धा की गला घोंटकर हत्या

locationफिरोजाबादPublished: May 17, 2018 12:22:52 pm

Submitted by:

suchita mishra

रात में अकेली सोई थी वृद्धा, सुबह मिला शव।

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला पचोखरा क्षेत्र का है। यहां एक वृद्धा की गला दबाकर व मुंह में कपडा ठूंसकर हत्या कर दी गई। वृद्धा रात को अकेली चारपाई पर सोई थी। सुबह उसका शव पड़ा मिला। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घटना की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला सूरज का है। यहां एक 70 वर्षीय वृद्धा घर में अकेली रहती थी। आस-पास के लोग बताते हैं कि महिला का जमीन को लेकर किसी से विवाद चला आ रहा है। जमीनी रंजिश में पहले भी मौत हो चुकी है। मंगलवार रात्रि महिला अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। सुबह जब आस-पास के लोग रास्ते से गुजरे तो चारपाई पर महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं वृद्धा के परिजन भी मौके पर आ गए। परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी
हत्या की सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ संजय वर्मा समेत थानाध्यक्ष मुनीश चन्द्र मौके पर पहुंच गए। महिला का चारपाई पर शव पड़ा हुआ था। महिला के मुंह में कपडा ठूंसकर गला दबाकर हत्या की गई थी। महिला के गले पर निशान भी बने हुए हैं। इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि मामला जमीन के विवाद से जुडा हुआ प्रतीत हो रहा है। जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो