फिरोजाबाद

Once upon a time: जहां कभी डकैतों का था अड्डा, अब वहां करोड़ों की लागत से बन रहा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

— फिरोजाबाद के सोफीपुर पर बना है सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कई दशक पहले डकैत पाते थे यहां संरक्षण— समय के साथ समाप्त हो गया डकैतों का खौफ, खादरों में छिपती थी डकैतों की टोलियां

फिरोजाबादJan 23, 2020 / 03:49 pm

arun rawat

once upon a time

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद शहर से सोफीपुर पर करोड़ों की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कराया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि पहले यहां खादर हुआ करती थीं। यह क्षेत्र डकैतों के छिपने के लिए महफूज माना जाता था। लूटपाट करने के बाद बदमाश इसी बेहड़ में आकर शरण पाते थे। कोई भी यहां आने की हिम्मत नहीं कर पाता था। दिन में भी लोगों को इस रास्ते से गुजरने में पसीने छूट जाते थे।
सोफीपुर पर है यह मार्ग
फिरोजाबाद का पुराना नाम वैसे तो चन्द्रनगर है। यहां डकैतों का भी आतंक रहा है। दिन दहाड़े लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इस गिरोह के बदमाश सोफीपुर क्षेत्र में ही डेरा जमाए हुए थे। शहर के बुजुर्ग 70 वर्षीय रामसनेही बताते हैं कि पहले यहां डकैतों का बहुत बोलबाला था। दिन में भी लोग इस रास्ते से गुजरने में डर महसूस करते थे। समय के साथ सबकुछ बदलता चला गया। अब यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बन गया है और आवागमन भी अधिक होने लगा है। बदमाश अब समाप्त हो गए।
प्रशासन ने बनवाया ट्रीटमेंट प्लांट
70 करोड़ की लागत से तैयार इस प्लांट की कैपेसिटी 67 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) है। शहर के नालों में बहने वाले गंदे पानी को सीधे यमुना में जाने से पहले रोका जाएगा। इस पूरे सीवेज को पाइप लाइन के जरिए प्लांट तक ले जाने का काम किया जाएगा। उसके बाद प्लांट में ले जाकर दूषित पानी को शुद्ध किया जाएगा। उसके बाद उसे यमुना में छोड़ा जाएगा। ऐसा करने के बाद यमुना का जल शीतल और शुद्ध हो सकेगा। इस प्लांट के बनने के बाद शहर से जुड़ाव भी हो गया है। धीरे—धीरे बदमाशों का खौफ भी समाप्त हो गया है। सीडीओ नेहा जैन ने बताया कि यहां पहले क्या था यह उन्हें नहीं पता लेकिन अब वहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना है। जो शहर के नालों के पानी को साफ करने का काम करेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.