scriptVIDEO: लव मैरिज के बाद गांव से दूर बसाया सपनों का घर, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि इस प्रेम कहानी का हो गया दर्दनाक अंत | painful end of Love Marriage in Firozabad after 12 years | Patrika News

VIDEO: लव मैरिज के बाद गांव से दूर बसाया सपनों का घर, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि इस प्रेम कहानी का हो गया दर्दनाक अंत

locationफिरोजाबादPublished: Apr 07, 2019 07:31:00 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला, एक महिला शिक्षामित्र ने 12 साल पहले की थी लव मैरिज।

suicide

suicide

फिरोजाबाद। एक और लव मैरिज का 12 साल बाद दर्दनाक अंत हो गया। महिला शिक्षामित्र ने अपने मनपसंद युवक से लव मैरिज की। सपने पूरे करने के लिए गांव से दूर घर बसाया। न जाने ऐसा क्या हुआ कि शिक्षामित्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के सिर पर चोट के निशान और गले पर फंदे का निशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला
फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पूनम नामक एक शिक्षा मित्र को गांव के ही एक युवक अरविंद से प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। दोनों शादी के बंधन में बंध गये। शादी के बाद से ही दोनों गांव से बाहर शिकोहाबाद में किराये के मकान में रह कर जीवन यापन करने लगे। तीन साल पूर्व शिव नगर रहचटी में अपना मकान बना लिया।
कमरे में पड़ा मिला शव
रविवार को शिक्षा मित्र का शव कमरे में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के और गले में फंदा लगाने के निशान थे। शिक्षा मित्र की संदिग्ध मौत की जानकारी होते ही मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शिव नगर रहचटी में एक महिला शिक्षामित्र का शव कमरे में फंदे पर लटका देख मोहल्ले में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति अरविंद ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उसने गांव की ही लड़की पूनम (शिक्षा मित्र) से लव मैरिज की थी। जिसके बाद दोनों शिकोहाबाद में किराये के मकान लेकर रहने लगे थे। उसने बताया कि उस पर एक बेटा अनमोल (10) वर्ष है। तीनों लोग हंसी खुशी से रह रहे थे। सुबह पांच बजे वह काम पर चला गया। इसी बीच पूनम ने दुपट्टा पंखे से बांध कर फंदा लगा लिया। मोहल्ले के लोगों ने उसे फोन पर सूचना दी। घर पहुंचा तो देखा उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन पर सूचना दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो