scriptसुबह घने कोहरे के बाद खिली धूप ने दी लोगों को सर्दी से राहत, दो दन बाद बारिश की संभावना | People get relief from cold due to sunshine in firozabad | Patrika News

सुबह घने कोहरे के बाद खिली धूप ने दी लोगों को सर्दी से राहत, दो दन बाद बारिश की संभावना

locationफिरोजाबादPublished: Jan 05, 2020 10:57:32 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद में विगत तीन दिन से सुबह घने कोहरे के बाद खिल रही धूप से मिल रही सर्दी से निजात।

फिरोजाबाद। सुबह घने कोहरे के बाद खिली धूप लोगों को राहत देने का काम कर रही है। विगत तीन दिन से मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है। आने वाले दिनों में आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। सुबह जहां दृश्यता शून्य थी, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
घने कोहरे से हो गए थे परेशान
विगत दिनों में कड़ाके की सर्दी से आम जन मानस काफी परेशान हो गया था। सबसे अधिक चिंतित क्षेत्र के किसान हो गए थे। जिन्हें अपनी आलू की फसल खराब होने का भय सताने लगा था। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होते थे तो वहीं कोहरे की घनी चादर ने लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया था। अब समय बदल रहा है। विगत तीन दिन से सुबह के समय घना कोहरा रहता है लेकिन कुछ समय बाद धूप खिलने से राहत मिलती है।
यह रहेगा मौसम का हाल
आने वाले दिनों में मौसम का हाल बिगड़ सकता है। बुधवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। ऐसा अनुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है। आने वाले दस दिनों तक कोहरे के बाद धूप निकलती रहेगी। वहीं आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।
सोमवार से खुलेंगे स्कूल
धूप खिलने के साथ ही सोमवार से स्कूल भी खुल जाएंगे। अभी तक अवकाश घोषित होने की कोई जानकारी अधिकारियों द्वारा नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि सोमवार से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सकता है। इसके लिए स्कूल खुलने का समय 10 बजे से निर्धारित किया गया है जो दोपहर दो बजे तक रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो