1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: ईदगाह के अंदर मुस्लिम पढ़ रहे थे नमाज, बाहर हिंदू भाई उनकी सलामती को कर रहे थे प्रार्थना, फिर गले लगकर दी बधाई

— खुदा की इबादत में झुके हजारों सिर, देश के अमन चैन के लिए की गई दुआ, देखें वीडियो— ईदगाह पर अता की गई नमाज, हिंदुओं ने बांटा शर्बत, गले मिल दी ईद की बधाई— सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे—चप्पे पर रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 5 Jun 2019, 10:16 AM IST

eid

eid

फिरोजाबाद। सुहागनगरी को गंगा—जमुनी सभ्यता के रूप में भी जाना जाता है। यहां नवरात्रों पर मुस्लिम भंडारा कराते हैं तो ईद पर हिंदू शर्बत बांटकर ईद की बधाई देते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को ईदगाह पर देखने को मिला। जिस समय मुस्लिम भाई नमाज अता कर रहे थे। उस समय सैकड़ों की संख्या में हिंदू वर्ग के लोग ईदगाह के बाहर उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे थे।

यह भी पढ़ें—

छह माह से मजदूरी कर रहा लाचार पिता, बेटी के बीमार होने पर भी ठेकेदार का नहीं पसीजा कलेजा, देखिए बेबस पिता का यह वीडियो

गंगा—जमुनी सभ्यता है जीवित
आज भी फिरोजाबाद में गंगा—जमुनी सभ्यता देखने को मिलती है। भले ही देश में पाकिस्तान और हिंदुस्तान को लेकर हिंदू—मुस्लिम होता हो लेकिन फिरोजाबाद के शहर टूंडला में सभी आपस में भाई हैं। यहां नवरात्रों में मुस्लिम परिवार मिलकर भंडारा कराते हैं। देवी दर्शनों को आने वाले लोगों को ठंडाई पिलाते हैं। वहीं ईद पर हिंदू भी शर्बत पिलाकर और उनके गले लगकर सलामती की दुआ करते हैं। यही कारण है कि ईदगाह के बाहर मुस्लिमों से अधिक हिंदू समाज के लोग बधाई देने के लिए पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें—

पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात जेल की चाहरदीवारी में बंद कैदियों ने साबित कर दिखाई, यकीन न हो तो देख लीजिए ये वीडियो

घर बुलाकर खिलाते हैं पकवान
जहां लोग हिंदू—मुस्लिम के नाम पर दंगा फैलाने का काम करते हैं। वहीं टूंडला नगर में मुस्लिम समाज के लोग ईद के मौके पर हिंदू समाज के लोगों को घर बुलाकर उनका आदर सत्कार करते हैं। यही नहीं उन्हें पकवान भी खिलाते हैं। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। यहां हर वर्ष ऐसा होता है। इस नगर में तमाम मुस्लिम परिवार ऐसे हैं जो मीट खाने से परहेज करते हैं। उन्हें सात्विक भोजन ही पसंद है। ऐसे लोग जो जाति और धर्म के नाम पर एक दूसरे का खून बहाते हैं। उन्हें इन लोगों से सीख लेनी चाहिए।